अमरावती, 13 जनवरी | ‘संक्रांति’ पर्व को एक राजनीतिक रंग देते हुए, तेदेपा प्रमुख नारा चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश सरकार के आदेशों की कुछ प्रतियां ‘भोगी’ अलाव में जला दीं। तेलुगू देशम पार्टी के एक बयान के अनुसार, “नायडू ने कृष्णा जिले के परिताला में ‘भोगी’ कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों ने जगन मोहन रेड्डी सरकार के जनविरोधी, किसान विरोधी आदेश की प्रतियां जलाई। नायडू ने भी उनका साथ दिया।”
‘भोगी’ पर पुरानी लकड़ी को जलाने की प्रथा है।
आयोजन में बड़ी संख्या में तेदेपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। नायडू का वहां कुछ पुजारियों ने स्वागत किया।
नायडू ने दावा किया कि चक्रवात, भारी बारिश और बाढ़ के बाद किसानों को नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने उन्हें राहत प्रदान नहीं की।